Tweets from PFL News
क्योंकि सच को जरूरत थी
बुधवार, 29 नवम्बर 2023

चैत्र नवरात्रि से शुरू हिंदू नव वर्ष इस बार 12 नहीं, 13 महीनों का होगा..जानें 13वें महीने का क्‍या है माजरा

251 days ago   -    200 views

PFL News - चैत्र नवरात्रि से शुरू हिंदू नव वर्ष इस बार 12 नहीं, 13 महीनों का होगा..जानें 13वें महीने का क्‍या है माजरा

हिंदू पंचांग के आधार पर इस साल सावन का महीना (Shravan Month 2023) 30 दिनों की बजाय 60 दिनों का होगा क्‍योंकि उसमें अधिक मास भी जुड़ जाएगा. इस साल सावन का महीना 4 जुलाई 2023 को शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को खत्‍म होगा. अधिक मास को शास्‍त्रों में विशेष महत्‍व दिया गया है. अधिक मास भगवान विष्‍णु को समर्पित होता है. इसमें किसी भी तरह का शुभ काम करना वर्जित होता है. इस महीने में ग्रह शांति, दान-पुण्‍य, तीर्थ यात्रा आदि करना अच्‍छा माना जाता है. यानी इस साल सावन के महीने में आप शिव जी के साथ नारायण की भी उपासना करेंगे.

 

पंचांग के 12 महीनों का क्रम

चैत्र माह:            22 मार्च 2023 - 6 अप्रैल 2023
वैशाख माह:    7 अप्रैल 2023 - 5 मई 2023
ज्येष्ठ माह:    6 मई 2023 - 4 जून 2023
आषाढ़ माह:    5 जून 2023 - 3 जुलाई 2023
श्रावण माह:    4 जुलाई 2023 - 31 अगस्त 2023
(सावन में 18 जुलाई  से 16 अगस्त 2023 तक अधिक मास होगा)
भाद्रपद माह:    1 सितंबर 2023 - 29 सितंबर 2023
आश्विन माह:    30 सितंबर 2023 - 28 अक्टूबर 2023
कार्तिक माह:    29 अक्टूबर 2023 - 27 नवंबर 2023
मार्गशीर्ष माह:    28 नवंबर 2023 - 26 दिसंबर 2023
पौष माह:    27 दिसंबर 2023 - 25 जनवरी 2024
माघ माह:    26 जनवरी 2024 - 24 फरवरी 2024
फाल्गुन माह:    25 फरवरी 2024 - 25 मार्च 2024

Tags #navreatrispcale#pflnews#trend news

संबंधित पोस्ट