Tweets from PFL News
क्योंकि सच को जरूरत थी
सोमवार, 13 जनवरी 2025
ब्रेंकिग
न्यूज 

कोस्टगार्ड का पेपर हल करने के लेते थे 15 लाख:कंप्यूटर लैब को किराए पर लिया, ऐप से करते हैक; गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार-रविंद्र भाटी को धमकी देने वालों का हो एनकाउंटर:मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बोले- गोगामेडी को खो चुके; जेड श्रेणी की मिले सुरक्षा

मां बनने के बाद सोनम कपूर सदमे में थीं :बढ़ गया था 32 किलाे वजन, बोलीं- डेढ़ साल में वेट लूज किया

261 days ago   -    311 views

PFL News - मां बनने के बाद सोनम कपूर सदमे में थीं :बढ़ गया था 32 किलाे वजन, बोलीं- डेढ़ साल में वेट लूज किया

 

 

 

 
 
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में बेटे वायु को जन्म देने के बाद हुए वेट गेन पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेंग्नेंसी के दौरान उन्होंने 32 किलो वजन बढ़ा लिया था जिसके बाद वो ट्रॉमेटाइज हो गई थीं।

सोनम ने यह भी कि वो अपने बच्चे की परवरिश में ज्यादा बिजी हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने वेट लॉस के बारे में ज्यादा नहीं सोचा।

बेटे वायु के साथ सोनम कपूर।
बेटे वायु के साथ सोनम कपूर।

‘मुझे वेट लूज करने में डेढ़ साल का वक्त लगा’
फैशनेबल पर्निया पॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा, ‘मेरा वजन 35 किलो हो गया था। सच कहूं तो शुरू में मैं सदमे में चली गई थी। वो वक्त भी ऐसा होता है कि आप अपने बेबी से बहुत ऑब्सेस्ड होते हो।

उस वक्त आप वर्कआउट करने या फिर अपने खान-पान के बारे में नहीं सोचते। मुझे वेट लूज करने में डेढ़ साल लगा। मैंने इस पर धीरे-धीरे काम किया। आपको थोड़ा स्लो होना भी चाहिए क्योंकि आपको अपने साथ तालमेल बैठाना पड़ता है।’

सोनम और आनंद 2022 में पहली बार पैरेंट्स बने थे।
सोनम और आनंद 2022 में पहली बार पैरेंट्स बने थे।

अपने नए वर्जन को भी एक्सेप्ट किया: सोनम
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बेटे के जन्म के बाद काफी वेट गेन कर लिया था और उन्होंने अपनी बॉडी को वैसे ही अपनाया जैसी वाे थीं। सोनम बोलीं- ‘आपकी लाइफ में सब कुछ बदल जाता है। आपका खुद के साथ रिश्ता, अपने पति के साथ रिश्ता, सब कुछ बदल जाता है।

Tags बॉलीवुड लाइफस्टाइल

संबंधित पोस्ट